Maiya Samman Yojana 9वीं और 10वीं किस्त जारी – 5000 रुपये ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट और स्टेटस

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर। राज्य सरकार ने Maiya Samman Yojana की 9वीं और 10वीं किस्त की राशि एक साथ जारी कर दी है। पहली किश्त 6 मई 2025 को 12 जिलों की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है, जिसके तहत कुल 5000 रुपये की राशि दी गई है।

इस लेख में जानिए – किन महिलाओं को यह लाभ मिला है, पात्रता क्या है, और पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें।

Maiya Samman Yojana क्या है?

यह योजना झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की वित्तीय सहायता उनके बैंक खाते में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से दी जाती है।

अब तक योजना की 8 किश्तें जारी की जा चुकी थीं। अब सरकार ने 9वीं और 10वीं किस्त एक साथ जारी की है।

PM Kaushal Vikas Yojana Registration

इस बार किन महिलाओं को मिला 5000 रुपये का लाभ

तारीख: 6 मई 2025
कुल राशि: ₹5000 (₹2500 + ₹2500)
स्थान: झारखंड के 12 जिले

पहले चरण में लाभ पाने वाले जिले:

  • जमशेदपुर
  • धनबाद
  • चतरा
  • गढ़वा
  • जामताड़ा
  • गुमला
  • पाकुड़
  • लोहरदगा
  • सिमडेगा
  • बोकारो
  • रांची
  • देवघर

इन जिलों की उन्हीं महिलाओं को यह भुगतान मिला है जिनका फिजिकल वेरिफिकेशन पूर्ण हो चुका है और जिनके बैंक खाते DBT से जुड़े हुए हैं।

पात्रता (Eligibility Criteria)

  • महिला झारखंड की निवासी होनी चाहिए।
  • आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • लाभार्थी महिला का बैंक खाता DBT से लिंक होना चाहिए।
  • आवेदन स्वीकृत होना और फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा होना अनिवार्य है।
  • महिला के परिवार में टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए।
  • चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर छोड़कर) नहीं होना चाहिए।

पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – maiyasamman.jharkhand.gov.in
  2. “लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपनी ID और पासवर्ड डालें।
  4. “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर जाएं।
  5. आवेदन संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  6. OTP प्राप्त करें और सत्यापित करें।
  7. स्टेटस स्क्रीन पर 9वीं और 10वीं किस्त की जानकारी दिखेगी।

जिन्हें पिछली किश्तें नहीं मिलीं – उनके लिए क्या अपडेट है

जिन लाभार्थी महिलाओं को 6वीं, 7वीं या 8वीं किश्त नहीं मिली थी, उन्हें इस बार कुल 12500 रुपये तक की राशि मिल सकती है। यह भुगतान उन्हीं को मिलेगा जिनका फिजिकल वेरिफिकेशन और DBT प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

दूसरा चरण कब जारी होगा?

जिन महिलाओं का अभी तक फिजिकल वेरिफिकेशन नहीं हुआ है या जिनके बैंक खातों में DBT सक्रिय नहीं है, उन्हें दूसरा चरण जारी होने के बाद भुगतान मिलेगा। अनुमान है कि दूसरा चरण जून 2025 में जारी किया जा सकता है।

जरूरी सूचना

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द अपना फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा करवाएं और DBT लिंक करें।

Leave a Comment